Petrol Diesel Price Today 30 April 2026: कच्चा तेल 119 डॉलर के पार पहुंचते ही तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का नया रेट, मोदी सरकार ने कहा था- नहीं बढ़ेंगे दाम, जानिए अब क्या रेट
Petrol Diesel Price Today 30 April 2026: कच्चा तेल 119 डॉलर के पार पहुंचते ही तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का नया रेट, मोदी सरकार ने कहा था- नहीं बढ़ेंगे दाम, जानिए अब क्या रेट
Petrol Diesel Price Today 30 April 2026: कच्चा तेल 119 डॉलर के पार पहुंचते ही तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का नया रेट, मोदी सरकार ने कहा था- नहीं बढ़ेंगे दाम, जानिए अब क्या रेट / Image: IBC24 Customized
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 119 डॉलर प्रति बैरल के पार
- भारत में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
- सोशल मीडिया पर वायरल रेट बढ़ोतरी का दावा निकला फर्जी
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 30 April 2026 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के अनुसार दो राज्यों में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के परिणाम आने से पहले विपक्षी नेताओं का दावा है कि रिजल्ट जारी होने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इन सब के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानि 30 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए देखते हैं आज ईंधन के दाम में कितना बदलाव हुआ।
पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी
Petrol Diesel Price Today 30 April 2026 सरकारी ऑयल माार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल की ओर से जारी नए रेट के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आज जारी नए रेट को देखें तो कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि भारत में आखिरी बार अप्रैल 2022 के शुरूआत में ही पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था, जिसके बाद से अभी तक रेट नहीं बढ़े हैं।
चुनाव के बाद बढ़ेंगे दाम ?
दूसरी ओर चुनाव बाद पेट्रोल डीजल के रेट में इजाफे को लेकर सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल हो रहा है। इस दावा किया गया है कि आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः ₹10 और ₹12.50 की बढ़ोतरी की गई है।” पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि भारत सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। सरकार ने वायरल आदेश का खंडन किया है।
सरकार ने कहा- नहीं बढ़ेंगे रेट
केंद्र सरकार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। आज चुनाव के बाद भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट
| राज्य (State) | शहर (City) | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| महाराष्ट्र | मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| तमिलनाडु | चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| तेलंगाना | हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| कर्नाटक | बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| राजस्थान | जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| मध्य प्रदेश | इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| बिहार | पटना | 105.58 | 93.80 |
| गुजरात | अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| पंजाब/हरियाणा | चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
पड़ोसी देशों में हालत खराब
कच्चे तेल की कीमतों का असर से भारत के पड़ोसी देश के लोग पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार झेल रहे हैं। पाकिस्तान में 133.56 और चीन में 125.71 रुपए लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 135.13 रुपए पर पहुंच गई है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.13 रुपए तक पहुंच गई है। बंग्लादेश में भी पेट्रोल 107.78 रुपए लीटर है। जबकि, म्यांमार में 147.25 रुपए। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपए लीटर पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें
- Home Guard Vacancy 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
- Ana Jaisinghani Actress In Vrindavan : मुंबई छोड़ वृंदावन जा बसी एकता कपूर की यह मशहूर अभिनेत्री, प्रेमानंद महाराज के एक सपने ने बदल दिया पूरा जीवन, अब ऐसे जी रही अपनी ज़िन्दगी
- CG 5th 8th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, आज जारी होगा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

Facebook


