जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई से सीआईडी की पूछताछ

Ads

जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता मामले में पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पत्नी और भाई से सीआईडी की पूछताछ

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 12:53 AM IST

रांची, 22 अगस्त (भाषा) जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए अभय तिवारी, उनकी पत्नी और उनके भाई को हिरासत में लिया गया है। झारखंड सीआईडी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीआईडी के अनुसार, गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे अभय तिवारी को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

सीआईडी ने एक बयान में कहा, ‘झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अभय, अक्षय और सुषमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।’

जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले से जुड़े 18 अन्य संदिग्धों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ की गई है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश