सीआईएसएफ ने चंदन से भरे बक्सों के साथ अफगान नागरिक को पकड़ा

Ads

सीआईएसएफ ने चंदन से भरे बक्सों के साथ अफगान नागरिक को पकड़ा

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 02:34 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चंदन के कई बक्सों के साथ एक अफगान नागरिक को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर हुई, जब काबुल जाने वाले यात्री के सामान की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि चंदन की लकड़ियों से भरे 11 पारदर्शी बक्से बरामद किए गए। सुगंधित लकड़ी की इस खेप और यात्री को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

भारत में चंदन के अनियमित परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश