जम्मू, दो जून (भाषा) जम्मू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन का इंतजार करते समय सीआईएसएफ के एक जवान की सर्विस राइफल गलती से चल गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान अमरनाथ यात्रा के लिए तैनाती हेतु रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि हथियार के आकस्मिक रूप से चलने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश