Surat Bus Accident News: दो यात्री बसों में आमने-सामने टक्कर के बाद एक में लगी आग, जिंदा जलने से इतने यत्रियों की हुई मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Ads

Surat Bus Accident News: गुजरात के सूरत जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:32 PM IST

Surat Bus Accident News/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • गुजरात के सूरत जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल है।
  • दो बसों में आमने-सामने की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ है।

Surat Bus Accident News: सूरत: गुजरात के सूरत जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बारडोली के पास धुलिया हाईवे पर दो यात्री बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर के बाद बस में आग लग गई।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत जा रही थी। इसी दौरान उवा-मानेकपोर गांव के बीच सामने से आ रहे यात्री बस से टकरा गई। इस हादसे के बाद एक बस में आग लग गई। सड़क हादसे और बस में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस औ बारडोली फायर टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। (Surat Bus Accident News) इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Surat Bus Accident News: बताया जा रहा है कि, हादसा बहुत ज्यादा भयावह था और ऐसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और सूरत और तापी जिलों से सीनियर पुलिस अधिकारियों का एक काफिला हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गया है।

कैसा हुआ दर्दनाक सड़क हादसा?

बताया जा रहा है कि, पूरी घटना एक टैंकर के पलटने से शुरू हुई। उवा गांव के पास हाईवे पर एक टैंकर अचानक पलट गया। इसी दौरान पीछे से पूरी स्पीड में आ रही महाराष्ट्र पासिंग बस के ड्राइवर ने टैंकर से टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर का स्टीयरिंग से कंट्रोल खो गया और बेकाबू बस डिवाइडर फांदकर रॉन्ग साइड में जा घुसी। (Surat Bus Accident News) आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस सड़क पर पलट गई। इनमें से एक बस सीएनजी से चलने वाली थी, इसलिए टक्कर के कुछ ही सेकंड में उसमें भयंकर आग लग गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इन्हे भी पढ़ें:-