बंगाल के भांगर में तृणमूल और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Ads

बंगाल के भांगर में तृणमूल और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 12:40 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 12:40 AM IST

कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार शाम को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस और इंडियल सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों ने झड़प के दौरान मोटरसाइकिलों और कारों में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

हिंसा की घटना उस समय हुई जब आईएसएफ समर्थक 24 फरवरी को होने वाली बैठक में पार्टी विधायक नौशाद सिद्दीकी के संबोधन की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस बल और आरएएफ को तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

आईएसएफ के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और विपक्षी दल के सदस्यों को धमकी दी कि अगर उन्होंने इलाके में बैनर लगाए तो वे उन्हें जान से मार देंगे।

हालांकि, तृणमूल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सिद्दीकी और उनके आदमियों ने ‘सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें धमकी दी’।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना