रोहिणी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता व आरोपी के परिवारों में झड़प

Ads

रोहिणी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता व आरोपी के परिवारों में झड़प

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 07:04 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 07:04 PM IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली के रोहिणी में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर पीड़िता के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रशांत विहार इलाके में बुधवार शाम को हुई जब लड़की ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के व्यवहार पर आपत्ति जताई।

लड़की के मुताबिक, लड़का पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाजार जा रही थी तभी उसने फिर से उसका कथित रूप से फिर से पीछा किया और उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की।

लड़की ने आरोप लगाया, ‘मैं चिल्लाई और जब मेरे भाई ने यह देखा, तो वह लड़के पर चिल्लाया। वह हमारा पड़ोसी है। बाद में, लड़के के परिवार के सदस्य हमारे घर पहुंचे और हमारी पिटाई की। मेरी मां को चोटें आईं।’

पुलिस ने लड़की शिकायत के आधार पर प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोपी द्वारा दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शामिल है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लड़की के परिवार और आरोपी व उसकी मां के बीच हाथापाई हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

घटना के बाद लड़की और उसके परिवार के सदस्यों का इलाज कराया गया।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव