बेंगलुरु में स्कूल में कथित सजा के बाद सातवीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या की कोशिश

Ads

बेंगलुरु में स्कूल में कथित सजा के बाद सातवीं कक्षा के छात्र की आत्महत्या की कोशिश

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 12:08 PM IST

बेंगलुरु, 15 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के एक स्कूल में शिक्षक ने मामूली बात पर सातवीं कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर सजा दी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और यह कदम उठाने से पहले छात्र ने अपनी बहन को इस बारे में बताया था।

छात्र यहां मरियप्पनपाल्या इलाके के एक स्कूल में पढ़ता है।

पुलिस ने बताया कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।

शुरुआती जांच का हवाला देते हुए, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के को उसके शिक्षक ने कथित शरारत के लिए डांटा था जिसमें दूसरा छात्र भी शामिल था। शिक्षक ने उसे कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा था।

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच से पता चलता है कि यह कक्षा का एक छोटा सा मामला था। हालांकि, यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है कि क्या लड़के को स्कूल में परेशान किया गया था या उसे कोई गंभीर शारीरिक सजा दी गई थी और किन हालात की वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने कहा कि अब तक अभिभावकों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है क्योंकि वे अब भी सदमें में हैं और उनकी ‘काउंसिलिंग’ की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।

भाषा मनीषा सुरभि

सुरभि