राष्ट्रीय राजधानी में सुबह छाए रहे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह छाए रहे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह छाए रहे बादल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 21, 2022 11:34 am IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात को बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने से शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कार्यालय के अनुसार आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया सकता है।

‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि शहर के दूर दराज के इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भाषा शोभना माधव

माधव


लेखक के बारे में