आसमान में बादल, बारिश से दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत

आसमान में बादल, बारिश से दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत

आसमान में बादल, बारिश से दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 21, 2022 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से शनिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने 23 और 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से पारा नियंत्रण में रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भाषा

फाल्गुनी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में