CM Helicopter Emergency Landing: हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, अचानक बदले हालात… मुख्यमंत्री को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या हुआ?

Ads

CM Helicopter Emergency Landing: हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, अचानक बदले हालात… मुख्यमंत्री को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या हुआ?

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 02:31 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 02:32 PM IST

CM Helicopter Emergency Landing | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग
  • मौसम बिगड़ने पर पायलट का निर्णय।
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सुरक्षित

कोलकाता: CM Helicopter Emergency Landing पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर (Shubhendu Adhikari Helicopter) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में मुख्यमंत्री समेत सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

CM Helicopter Emergency Landing दरअसल, पश्चिम बंगाल में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मौसम बिगड़ने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री दमदम से हेलीकॉप्टर के जरिए केशपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन एहतियात के तौर पर पायलट ने कोलाघाट के एक खुले मैदान में हेलीकॉप्टर को लैंड करवा दिया।

‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम शुभेंदु अधिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने केशपुर जा रहे थे। वे लैंडिंग के बाद सड़क के जरिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर में तय कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कहां हुई?

पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में।

लैंडिंग का कारण क्या था?

मौसम बिगड़ने के चलते पायलट ने एहतियातन लैंडिंग कराई।

क्या मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं?

हां, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।