झारखंड में आईईडी विस्फोट में कोबरा का सहायक कमांडेंट घायल
झारखंड में आईईडी विस्फोट में कोबरा का सहायक कमांडेंट घायल
चाईबासा (झारखंड), एक मार्च (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान रविवार को एक ‘परिष्कृत विस्फोटक उपकरण’ (आईईडी) के जरिये किए गए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई कोबरा का एक सहायक कमांडेंट घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सारंडा के जंगल में उस समय घटी जब प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट हो गया।
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए और उन्हें हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है।’’
‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई है, जो गुरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में निपुण है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
भाषा यासिर संतोष
संतोष

Facebook


