कॉमेडियन जाकिर खान की ‘पापा यार’ जल्द नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

कॉमेडियन जाकिर खान की ‘पापा यार’ जल्द नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

कॉमेडियन जाकिर खान की ‘पापा यार’ जल्द नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Modified Date: June 22, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: June 22, 2026 12:39 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का नया विशेष हास्य कार्यक्रम ‘पापा यार’ जल्द ही ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की।

शो के जारी टीजर में जाकिर खान अपने पिता उस्ताद इस्माइल खान के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘जल्द ही पापा का खास दिन होने वाला है यार। जाकिर खान का ‘पापा यार’ जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’

खान ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर दोबारा साझा किया।

जाकिर खान ने हाल में अपने लाइव स्टैंड-अप शो ‘पापा यार’ से संबंधित दौरे का समापन किया है, जिसकी शुरूआत जून 2025 में हुई थी। इसका आखिरी कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें हास्य अभिनेता जॉनी लीवर भी विशेष रूप से शामिल हुए थे।

खान को वर्ष 2012 में उस समय बड़ी पहचान मिली थी, जब उन्होंने ‘कॉमेडी सेंट्रल इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन’ प्रतियोगिता जीती थी। इसके अलावा वह ‘हक से सिंगल’, ‘कक्षा’ और ‘जाकिर खान: डेलुलु एक्सप्रेस’ समेत कई अन्य कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में