New Delhi Railway Station Stampede Update: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में मरने वालों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान
New Delhi Railway Station Stampede Update: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुआवजा, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

New Delhi Railway Station Stampede Update | Source : File Photo
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर रविवार को शोक व्यक्त किया।
- सीएम नीतीश कुमार ने मरने वाले परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक जताया है।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर रविवार को शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। वह इस घटना में बिहार के लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं और उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।’’ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक जताया है।
सम्राट चौधरी ने कहा, ‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना दिल दहला देने वाली है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने इस घटना को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार की आलोचना की और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
लालू प्रसाद यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगदड़ की घटना बहुत परेशान करने वाली है…इसने केंद्र सरकार द्वारा किए गए अपर्याप्त इंतजामों को उजागर कर दिया है। इस घटना के बाद रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Compensation to the families of those who died in the New Delhi Railway Station accident, the government of this state announced

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm