लालू के बनाये खाने की जेल में हो रही तारीफ

लालू के बनाये खाने की जेल में हो रही तारीफ

लालू के बनाये खाने की जेल में हो रही तारीफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 27, 2017 12:20 pm IST

 चारा घोटाला मामले में 3 जनवरी तक सजा सुनाई जाने का वेट करने वाले दोषी करार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज जेल में अपने लिए खाना खुद बनाया. बताया जा रहा है कि लालू यादव को खाना बनाने का बेहद शौक है इसलिए उन्होंने अपने लिए अरहर दाल ,करेले का भुजिया बनाया। आपको बता दें कि लालू के स्वास्थ को देखते हुए उन्हें अपने लिए खुद खाना पकाने की अनुमति मिली है. 

ये भी पढ़े –चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार

 लालू के बनाये खाने की जेल के रसोईया भी तारीफ  कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि आरजेडी के एक कार्यकर्ता ने लालू के लिए पटना से खैनी ला कर दी है. जिसे उनकी सेवा में लगे एक रसोइया ही बना कर देते हैं.जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी लालू से मिलने के लिए फ़ोन पर जेल अधीक्षक से बातचीत की, लेकिन अधीक्षक ने मुलाकात से इनकार कर दिया. बिहार से लालू प्रसाद से मिलने वाले लगातार आ रहे हैं. लेकिन सोमवार से पहले अब इनकी मुलाकात नहीं होगी.

ये भी पढ़े – केन्द्रीय लोक शिकायत और प्रशासनिक सुधार में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर

ज्ञात हो कि  राष्ट्रीय जनता दल  प्रमुख लालू प्रसाद यादव  रांची की होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा) में है. पहले भी वह चारा घोटाला मामले में इस जेल में रह चुके हैं.इस बार उन्हें होटवार जेल में कैदी नंबर 3351 मिला है,  3 जनवरी को उन्हें सजा सुनाई जाएगी। लालू को जेल के अपर डिवीजन वार्ड में रखा गया है. लंबे-चौड़े आलीशान बंगले में रहने वाले लालू को यहां 10×12 का कमरा मिला है. कमरे के साथ बाथरूम अटैच है. इस कमरे में टीवी भी उपलब्ध है, जिस पर सिर्फ दूरदर्शन चैनल ही चल सकता है. लालू को सोने के लिए चौकी मिली है. चौकी के साथ एक गद्दा भी दिया गया है. तकिया, चादर और मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई है. 


लेखक के बारे में