मणिपुर में चिकित्सा कर्मियों के लिए व्यापक तबादला नीति जल्द लागू होगी: मुख्यमंत्री

मणिपुर में चिकित्सा कर्मियों के लिए व्यापक तबादला नीति जल्द लागू होगी: मुख्यमंत्री

मणिपुर में चिकित्सा कर्मियों के लिए व्यापक तबादला नीति जल्द लागू होगी: मुख्यमंत्री
Modified Date: April 4, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: April 4, 2026 7:31 pm IST

इंफाल, चार अप्रैल (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि यहां से करीब 217 किलोमीटर दूर स्थित जिरी जिला अस्पताल में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही चिकित्सका कर्मियों के लिए एक व्यापक तबादला नीति तैयार की जाएगी।

सिंह ने यह आश्वासन जिरीबाम जिले के निंगशिंगखुल स्थित अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के कामकाज, बुनियादी ढांचे और लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की तैयारियों का आकलन किया।

सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि चिकित्सा देखभाल तक समान पहुंच सुनिश्चित करने में जिरी जिला अस्पताल की अहम भूमिका के मद्देनजर इसके विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संतोषजनक है कि अस्पताल ठीक से काम कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों की कमी देखी गई है। पर्याप्त कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा कर्मियों के लिए एक व्यापक स्थानांतरण नीति शीघ्र ही तैयार की जाएगी। इसके अलावा, हमारे स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए चिकित्सकों को दी जाने वाली आवास सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।’’

सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में