Anuppur Building Collapse News : अनूपपुर में अचानक ढही चार मंजिला बिल्डिंग, दो की मौत, कई के दबे होने की आशंका, सीएम ने जताया दुःख

कोतमा में चार मंजिला होटल इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Anuppur Building Collapse News : अनूपपुर में अचानक ढही चार मंजिला बिल्डिंग, दो की मौत, कई के दबे होने की आशंका, सीएम ने जताया दुःख

Anuppur Building Collapse News/ Image Source : IBC24

Modified Date: April 4, 2026 / 11:48 pm IST
Published Date: April 4, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
  • चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका।
  • CM मोहन यादव ने दुख जताते हुए रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

अनूपपुर: Anuppur Building Collapse News  मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरी घटना में अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस पूरे मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर दुख जताया है।

4th मंजिल के बाजू में चल रहा था निर्माण कार्य

दरअसल बताया जा रहा है कि जिस इमारत का ढहना हुआ है, उसमें अग्रवाल होटल का संचालन किया जा रहा था। घटना के समय होटल में कई लोग मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से अब तक 4 घायल व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इमारत की 4th मंजिल के बाजू में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते भवन की संरचना कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पूरे इलाके को किया सील

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस, नगर पालिका और SECL की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। Anuppur Building Collapse News  जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर और मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल मौके पर पहुंच चुके हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और प्रशासन लोगों से मौके से दूर रहने की अपील कर रहा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

इस पूरी घटना में मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है। एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है। स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन, पुलिस एवं SECL द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है। NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.