शह मात The Big Debate: चुनावी रथ पर रार… ‘फंडिंग’ पर आर-पार! छत्तीसगढ़ नंबर वाली गाड़ी पर शुरू हुई सियासत, क्या सियासी स्टंट है विपक्ष का सवाल?

CG Politics News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री के चुनावी रथ वाली गाड़ी का एक फोटो X पर पोस्ट करते हुए तंज कसा है।

शह मात The Big Debate: चुनावी रथ पर रार… ‘फंडिंग’ पर आर-पार! छत्तीसगढ़ नंबर वाली गाड़ी पर शुरू हुई सियासत, क्या सियासी स्टंट है विपक्ष का सवाल?

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 5, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: April 5, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री के चुनावी रथ को लेकर सियासी रार छिड़ी हुई है।
  • PM मोदी जिस रथनुमा वाहन पर सवार हैं, वो गाड़ी छत्तीसगढ़ पासिंग वाली यानि छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड गाड़ी है।
  • इसके अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए।

CG Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री के चुनावी रथ वाली गाड़ी का एक फोटो X पर पोस्ट करते हुए, तंज कसा कि वहां चुनाव प्रचार में फंड कहा से आ रहा है? दरअसल, PM मोदी जिस रथनुमा वाहन पर सवार हैं, वो गाड़ी छत्तीसगढ़ पासिंग वाली यानि छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड गाड़ी है। इसके अलावा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आरोप पर जोरदार पलटवार किया बीजेपी सांसद संतोष पांडे ने कहा कि छग से गया रथ बड़ा शुभ है, (CG Politics News) वहां भी पार्टी की जीत सुनिश्चित है, जिससे कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। सांसद ने कटाक्ष किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दूसरा नाम ATM था। इसीलिए उन्हें सब वैसे ही नजर आते हैं।

वैसे, परिवहन विभाग कानून के तहत किसी भी राज्य का रजिस्टर्ड वाहन, (CG Politics News) परिवहन नियमों के दायरे में देशभर में कहीं भी इस्तेमाल हो सकता है तो फिर छग के रजिस्टर्ड वाहन के पुडुचेरी में PM के लिए चुनावी इस्तेमाल पर भला क्यों आपत्ति होनी चाहिए? क्या कांग्रेस का आरोप पूर्व CM भूपेश बघेल पर ATM होने के आरोपों का जवाब है? या पार्टी ने अभी से पूर्वोत्तर में नतीजे भांपते हुए बहाने तय कर लिए हैं, ये आरोप सही है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.