Love Jihad Gwalior News : रवि ठाकुर निकला समीर खान! विधवा महिला को प्यार में फंसाकर मिटाई हवस, सच्चाई सामने आई तो करने लगा ऐसा काम

Gwalior में एक महिला ने युवक पर पहचान छुपाकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Love Jihad Gwalior News : रवि ठाकुर निकला समीर खान! विधवा महिला को प्यार में फंसाकर मिटाई हवस, सच्चाई सामने आई तो करने लगा ऐसा काम

Love Jihad Gwalior News / Image Source : IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: April 4, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवक ने कथित रूप से गलत पहचान बताकर संबंध बनाए।
  • महिला ने धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gwalior : Love Jihad Gwalior News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला को उसकी सच्चाई का पता चला तब उसने विरोध कर संबंध खत्म करने की बात कही। आरोपी युवक ने उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। जब उसने इस बात से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की है। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पहचान छुपाकर बनाए शारीरिक संबंध

दरअसल माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सीपुल के पास रहने वाली 30 साल की विधवा महिला ने बताया कि वर्ष 2023 में उसके पति का बीमारी के चलते स्वर्गवास हो चुका है। उसके पति से दो बच्चे हैं। Love Zihad News पति के देहांत के बाद वह अपने मायके रहने आ गई थी। तभी उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई, जिसने अपनी पहचान छुपाकर अपना नाम रवि ठाकुर बताया। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों के बीच बातचीत के साथ-साथ शारीरिक संबंध भी बन गए। आरोपी अक्सर शादी करने की बात बोलकर घर आता और शारीरिक संबंध बनाता रहा।

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी और धर्म परिवर्तन

इस बीच महिला को पता चला कि रवि का असली नाम समीर खान है। तभी उसने समीर से संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी समीर ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। उसकी इस बात को सुन महिला ने धर्म परिवर्तन करने से साफ इनकार कर दिया। तभी आरोपी समीर बौखला गया। उसने उसे धमकी दी कि वह उसे और उसके बच्चे के साथ-साथ बहन को जान से मार देगा। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस पूरी घटना में महिला मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई। उसकी इस हरकत से परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी समीर के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी शिकायत पर आरोपी समीर को घर से धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.