कैग के. संजय मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
कैग के. संजय मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
(तस्वीर के साथ)
नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के. संजय मूर्ति ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक श्री के. संजय मूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
मूर्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के अधिकारी हैं और राष्ट्रपति मुर्मू ने 21 नवंबर 2024 को उन्हें कैग पद की शपथ दिलाई थी।
भाषा धीरज संतोष
संतोष

Facebook


