लोकसभा में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी गई
लोकसभा में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी गई
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
सदन की बैठक शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नामों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा खिलाड़ियों शर्मिला धनकड़ ने स्वर्ण पदक और शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने सर्वेश कुशारे, वलूरी अजय बाबू तथा ग्यानेश्वरी यादव (रजत पदक) एवं बिंदियारानी देवी (कांस्य पदक) का भी उल्लेख किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने कनाडा में आयोजित स्क्वैश चैंपियनशिप, 2026 का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इस प्रतिस्पर्धा में खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन की ओर से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके कोच एवं टीम इंडिया को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं।’’
बिरला ने कहा, ‘‘जब खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाड़ी पदक जीतते हैं और संसद उनका अभिवादन करती है तो अच्छा संदेश जाता है और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है।’’
सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खिलाड़ियों को बधाई दी।
भाषा खारी वैभव हक
हक

Facebook


