राजग संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए एनसीपीआई सांसद
राजग संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए एनसीपीआई सांसद
( तस्वीरों सहित )
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) संसद भवन परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
‘मंगल मिलन’ नामक इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से बगावत कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए सांसद भी मौजूद थे ।
एनसीपीआई की सांसद सायोनी घोष ने कहा, ‘‘मैंने राजग की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में यह एक अत्यंत ज्ञानवर्धक बैठक थी। आज हमने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर चर्चा की, जो काफी सकारात्मक रही।’’
उन्होंने दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा के लिए पेश होने वाले ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026’ का संदर्भ देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोधी इस विधेयक का सभी को समर्थन करना चाहिए।
एनसीपीआई में शामिल होने के बाद इन सांसदों ने राजग के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
एक अन्य सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि यह पहला मौका था जब एनसीपीआई के 20 सांसदों को राजग की ‘मंगल मिलन’ बैठक में आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें देश की प्रगति, मुक्त व्यापार समझौतों और किसानों के बारे में जानकारी दी गई.. जो आंकड़े हमें प्राप्त हुए हैं, उनसे हम जनता को भी इन विषयों के बारे में बेहतर तरीके से समझा सकेंगे।’’
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


