दिल्ली में गले मिलने वाले कांग्रेसी और वामपंथी नेता केरल में एक-दूसरे का गला दबा रहे : नकवी

दिल्ली में गले मिलने वाले कांग्रेसी और वामपंथी नेता केरल में एक-दूसरे का गला दबा रहे : नकवी

दिल्ली में गले मिलने वाले कांग्रेसी और वामपंथी नेता केरल में एक-दूसरे का गला दबा रहे : नकवी
Modified Date: April 6, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: April 6, 2026 3:19 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और वाम दलों पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि दिल्ली में एक-दूसरे को गला लगाने वाले नेता केरल में एक-दूसरे का गला दबाने में जुटे हैं।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के रामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुशासन की ‘री-इंट्री’ पर ‘नो इंट्री’ का बोर्ड लगा दिया है तथा इस बार तृणमूल कांग्रेस के ‘जंगल राज’ के सफाये के साथ भाजपा के ‘मंगल राज’ की स्थापना होगी।

उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में एक-दूसरे को गला लगाने वाले केरल में एक-दूसरे का गला दबाने में जुटे हैं। केरल में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के सैद्धांतिक गुब्बारे की हवा निकल गई है।’’

नकवी ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों को प्रगति की मुख्य धारा से काटने की ‘‘अपराधिक साज़िश’’ से सावधान रहना होगा और साम्प्रदायिक छल को समझदारी के बल से विफल करना होगा।

भाषा हक

हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में