EPFO 3.0 Update News : अब मोबाइल के एक क्लिक पर आएगा पीएफ का पैसा! बदल गया सालों पुराना सिस्टम, जानें क्या है EPFO 3.0 की ये नई सुविधा

EPFO 3.0 के तहत कर्मचारियों को जल्द ही पीएफ निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए अपने पीएफ खाते से तय सीमा तक राशि तुरंत निकाल सकेंगे, जिससे क्लेम प्रक्रिया तेज, आसान और पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी।

EPFO 3.0 Update News :  अब मोबाइल के एक क्लिक पर आएगा पीएफ का पैसा! बदल गया सालों पुराना सिस्टम,  जानें क्या है EPFO 3.0 की ये नई सुविधा

EPFO 3.0 Update News / Image Source : FILE

Modified Date: April 6, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: April 6, 2026 5:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • EPFO 3.0 के तहत सदस्य ATM और UPI के जरिए पीएफ बैलेंस का 50% तक निकाल सकेंगे।
  • नई व्यवस्था के बाद PF निकासी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी।
  • UAN, आधार, पैन और बैंक KYC पूरी होने पर तुरंत क्लेम सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली : EPFO 3.0 Update News कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है। EPFO 3.0 के तहत रिटायरमेंट संस्था अपने पूरे सिस्टम को आधुनिक और पेपरलेस बनाने की तैयारी में है। उम्मीद है कि 2026 के मध्य तक यह नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी, जिससे पीएफ निकालना उतना ही आसान हो जाएगा जितना बैंक खाते से पैसे निकालना।

50% तक हिस्सा निकल सकते है

EPFO 3.0 के तहत सबसे बड़ा बदलाव ATM और UPI के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा है। अब सदस्यों को अपने ही पैसे के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सदस्य अपने कुल पीएफ बैलेंस का 50% तक हिस्सा ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यह सीमा इसलिए तय की गई है ताकि भविष्य के लिए भी बचत बनी रहे। बताया जा रहा है कि EPFO अपने सदस्यों के लिए विशेष ATM कार्ड भी जारी कर सकता है, जो सीधे पीएफ खाते से लिंक होंगे।

UPI से निकल सकते है पैसे

सदस्य अब भीम (BHIM), फोनपे या गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप्स पर भी अपना पीएफ बैलेंस देख पाएंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत क्लेम कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए ईपीएफओ ने 32 सरकारी और निजी बैंकों के साथ करार किया है, जिससे क्लेम सेटलमेंट का समय काफी कम हो जाएगा।

निकासी के लिए जरूरी शर्तें

इस हाई-टेक सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें पूरी करनी होंगी

  • सदस्य का UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर UAN से लिंक और चालू होना चाहिए।
  • KYC अनिवार्य: UAN के साथ आधार, पैन (PAN), बैंक खाता और IFSC कोड का लिंक होना जरूरी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..