Google Pixel 11 Launch Date: क्या Pixel 11 आपके बजट में फिट है? जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी यहां!
Google Pixel 11 Launch Date: Google जल्द ही अपनी Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। ये नए स्मार्टफोन बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ पेश किए जाएंगे।
(Google Pixel 11 Launch Date/ Image Credit: Screengrab)
- चार मॉडल: Pixel 11, Pro, Pro XL, Pro Fold
- संभावित लॉन्च: अगस्त 2026
- डिस्प्ले: 6.3" LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश
नई दिल्ली: Google Pixel 11 Launch Date: Google अपने आगामी स्मार्टफोन Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में चार नए मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होंगे। कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इन फोन के बारे में डिटेल्स सामने आई हैं।
संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
Pixel 11 सीरीज को अगस्त 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती टिप्पणियों के अनुसार Pixel 11 में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ इसकी कीमत लगभग 84,999 रुपये हो सकती है। बाकी चार मॉडलों Pro, Pro XL और Pro Fold की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्राइस या तारीख साझा नहीं की है।
Pixel 11 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Pixel 11 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स में 6.3‑इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले शामिल बताया जा रहा है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन Tensor G6 चिपसेट के साथ आएगा और 12GB RAM के अलावा 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। बैटरी के रूप में यह संभवतः 5,000mAh का बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा और अन्य डिटेल्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा‑वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होगी। हालांकि सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी Pixel 11 सीरीज के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर अपडेट आने की भी उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 17 Price Drop: मोबाइल प्रेमियों के लिए खुशखबरी! एनिवर्सरी सेल में आधी कीमत पर मिल रहा iPhone 17, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा दोबारा!
- Delhi Assembly Security Lapse: विधानसभा की सुरक्षा में चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी के सामने रखा ये सामान
- Ramavatar Jaggi Case : रुद्राक्ष की माला से खुला था जग्गी हत्याकांड का राज, ऐसे साबित हुई अमित जोगी की संलिप्तता, जानिए कौन थे NCP नेता रामावतार?

Facebook


