कांग्रेस ने मधु गौड़ यास्की को एआईपीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया
कांग्रेस ने मधु गौड़ यास्की को एआईपीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया
नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को मधु गौड़ यास्की को अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस (एआईपीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने प्रवीण चक्रवर्ती का स्थान लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से की गयी इस नियुक्ति की जानकारी एक बयान में दी गयी।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती के योगदान की सराहना करती है।’’
चक्रवर्ती हाल में तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
एआईपीसी कांग्रेस का एक राजनीतिक मंच है, जो देश में कामकाजी पेशेवरों और उद्यमियों की जरूरतों तथा आकांक्षाओं पर केंद्रित है।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


