शह मात The Big Debate: नप गए अधिकारी..कब ‘संरक्षकों’ की बारी? शराब कांड के पीड़ितों से सीएम ने की मुलाकात, क्या पीड़ितों को मिल पाएगा त्वरित न्याय?
Sagar Jahrili Sharab Kand Update: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दुबई से आते सागर पहुंचे। सीएम ने शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात की।
Sagar Jahrili Sharab Kand Update/Image Credit: IBC24
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दुबई से आते सागर पहुंचे।
- सीएम ने शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात की।
- कांग्रेस इस मसले को लेकर शुरू से ही आक्रामक है
Sagar Jahrili Sharab Kand Update: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दुबई से आते सागर पहुंचे तो इसके मायने साफ हैं। जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों को दर्द बांटने मोहन यादव सागर आए। पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टर्स को हरसंभव बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
ये मामला सिर्फ अधिकारियों की लापरवाही से उपजा नहीं है बल्कि सत्ता के संरक्षण में ही मौत के सौदागर पनपने के भी आरोप हैं। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update) हालांकि पहला खंडन मंगलवार को ही खुद से चलकर आया जब सागर के ताकतवर नेता और मंत्री गोविन्द राजपूत ने सफाई दी कि शराब कारोबारी उनके रिश्तेदार नहीं है।
Sagar Jahrili Sharab Kand Update: वहीं कांग्रेस इस मसले को लेकर शुरू से ही आक्रामक है। मुख्यमंत्री के सागर जाने की खबर सामने आते ही उसने कलेक्टर और एसपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठानी शुरू कर दी थी ताकि एक्शन हो तो कुछ क्रेडिट उनके खाते में भी जाए।
सागर की घटना ने कई सवाल खड़े किये हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या एक जिले में अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही से पूरे प्रदेश में फैले शराब माफिया के मन में खौफ फैल जाएगा? क्या बिना सतारूढ़ पार्टी के नेताओं के संरक्षण से ऐसे जानलेवा कारोबार किसी जिले में फैल सकता हैं? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या अब इस बात का इत्मीनान कोई दिला सकता है कि आने वाले दिनों में ऐसी कोई घटना किसी और जिले में नहीं होगी। (Sagar Jahrili Sharab Kand Update)
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘कांग्रेस टूट-फूट वाली पार्टी’.. सियासी बयान..मचा घमासान! भाजपा ने कांग्रेस पर ली चुटकी, सियासी नेताओं के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग?
- Gandhinagar Building Slab Collapse News: गांधीनगर में हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का स्लैब भरभराकर गिरा, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
- CG News: छत्तीसगढ़ में 2 साल की बच्चे की हत्या! इस वजह से चाचा ने जलती आग में झोंका, आरोपी गिरफ्तार

Facebook


