Vande Bharat: ‘गूंज’ vs ‘कैंपन’… GEN-Z किसके फैन? युवाओं को साधने की रेस हुई तेज, पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या ख़ास करेगी भाजपा?
BJP-Congress Social Media War: बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अगले एक महीने यानि 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।
BJP-Congress Social Media War/image: Social Media
- बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अगले एक महीने यानि 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।
- बीजेपी का पूरा-पूरा ध्यान GEN-Z पर होगा।
- बीजेपी ने छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं की आवाज बनने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
BJP-Congress Social Media War: नई दिल्ली: बीजेपी ने तय किया है कि वो पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से अगले एक महीने यानि 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस दौरान बीजेपी का पूरा-पूरा ध्यान GEN-Z पर होगा। इसलिए अभी से बीजेपी ने छात्रों की गूंज अभियान से युवाओं की आवाज बनने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
बयानबाजी से इतर एक जंग सोशल मीडिया यानी वर्चुअल वर्ल्ड पर भी लड़ी जा रही है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें एक तस्वीर राहुल गांधी के छात्रों की गूंज की है तो दूसरी तस्वीर पीएम मोदी के गुजरात के वडोदरा में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी की है जहां ‘नमो फॉर विकसित भारत’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने GenZ से संवाद किया था। (BJP-Congress Social Media War) मंच के लिए खास ‘Y’ शेप का रैंप बनाया गया था। PM मोदी ने रैंप पर चलते हुए रॉक स्टार की तरह एंट्री ली थी।
BJP-Congress Social Media War: कल मोदी के मंच के जरिए बीजेपी ने माहौल बनाया तो आज कांग्रेस ने, राहुल के Gen-Z से संवाद की तुलना पीएम मोदी के युवा संवाद से करते हुए पीएम मोदी को कमतर बताने की कोशिश की। जबकि बीजेपी ने अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर पलटवार किया। पीएम मोदी के नाराज फूफा तंज पर रील बनाई, जिसमें राहुल गांधी को नाराज फूफा बताया।
जाहिर है..शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए ‘नाराज फूफा’ बताया था। (BJP-Congress Social Media War) उन्होंने कहा कि आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक वो लोग, जो पॉजिटिव तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। दूसरी प्रजाति उन लोगों की है, जो कोई भी काम शुरू होने पर ‘नाराज फूफा’ बन जाते हैं, उनका फेवरेट काम होता है, हर काम का विरोध करना।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: नप गए अधिकारी..कब ‘संरक्षकों’ की बारी? शराब कांड के पीड़ितों से सीएम ने की मुलाकात, क्या पीड़ितों को मिल पाएगा त्वरित न्याय?
- शह मात The Big Debate: ‘कांग्रेस टूट-फूट वाली पार्टी’.. सियासी बयान..मचा घमासान! भाजपा ने कांग्रेस पर ली चुटकी, सियासी नेताओं के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग?
- MP News: विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव, सागर मामले में न्यायिक जांच के दिए आदेश, नए कमिश्नर और IG की तैनाती

Facebook


