कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, तमिलनाडु में इस विधानसभा सीट से कर रहे थे उम्मीदवारी

कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, तमिलनाडु में इस विधानसभा सीट से कर रहे थे उम्मीदवारी

कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रेस प्रत्याशी की मौत, तमिलनाडु में इस विधानसभा सीट से कर रहे थे उम्मीदवारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 11, 2021 9:29 am IST

चेन्नई: तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में श्रीविल्लिपुत्तूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पीएसडब्ल्यू माधव राव का कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को निधन हो गया। राव के दामाद के. राजीव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राव 63 वर्ष के थे और उनके परिवार में सिर्फ उनकी बेटी हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख हो सकती है एक्टिव मरीजों की संख्या, तीन जिलों में हैं 50 प्रतिशत से अधिक संक्रमित: मंत्री टीएस सिंहदेव

उन्होंने बताया कि राव का मदुरै के एक निजी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया, जहां उन्हें 20 मार्च को भर्ती कराया गया था। कांग्रेस के सचिव और तमिलनाडु प्रभारी संजय दत्त ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें कोविड-19 के कारण राव के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ है।

Read More: चार मई से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए: राहुल गांधी

दत्त ने कहा, “ उनके परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम उनके साथ दुख की इस घड़ी में खड़े हैं और राव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।” अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम तथा द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन ने राव के निधन पर दुख जताया है।

Read More: तीन दिन के भीतर परिवार से उठी तीन अर्थी, महिला ने पति, ससुर और देवर का किया अंतिम संस्कार

उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने राव के परिवार को तथा कांग्रेस को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। स्टालिन ने कहा कि राव का निधन श्रीविल्लिपुत्तूर के लोगों और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। द्रमुक प्रमुख ने सार्वजनिक जीवन में शामिल लोगों से एहतियात बरतने और टीका लगवाने का आग्रह किया।

Read More: सवाल ‘जिंदगी’ का है…रेमडेसिविर ने रुलाया…अस्पतालों और बाजार से क्यों गायब हो गई रेमडेसिविर?

तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव हुआ था और मतगणना दो मई को होनी है। अगर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो श्रीविल्लिपुत्तूर में बाद में उपचुनाव होगा।

Read More: एक्टर सोनू सूद ने की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील, छात्रों के समर्थन में कही ये बात… देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"