कांग्रेस की सीईसी ने असम को लेकर बैठक की, जल्द जारी हो सकती है कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Ads

कांग्रेस की सीईसी ने असम को लेकर बैठक की, जल्द जारी हो सकती है कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 06:39 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 06:39 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मुहर लगाई, जो जल्द जारी की जा सकती है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद गोगोई ने संवाददाताओं से कहा कि इस बैठक में जो सूची तैयार हुई है, वो शनिवार को जारी किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सीटों के नाम को भी कल प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे, जो गठबंधन के लिए छोड़ी गई हैं। पांच-सात प्रतिशत सीट बचेंगी, जिन पर वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए बाद में चर्चा कर सकते हैं।’’

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए बीते तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था।

राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव संभावित है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप