कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया

Ads

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 01:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के लिए मंगलवार को आठ सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह को इस समिति का अध्यक्ष और सीपी शेखर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश