By-Election Voting Today: 3 राज्यों की 3 सीटों पर वोटिंग सुबह से शुरू, दतिया-बांकीपुर-मंजालपुर उपचुनाव में किसकी होगी जीत? इस दिन आएंगे नतीजे /image: AI Generated
By-Election Voting Today: देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया (Datia By Election 2026), बिहार के बांकीपुर और गुजरात (Gujarat By Election) की मंजालपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया में बीजेपी से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह आमने-सामने है।
बिहार की बांकीपुर (Bankipur By Election 2026) में बांकीपुर में भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज से प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बात करें अगर गुजरात (Gujarat By Election 2026) की मंजालपुर की तो यहां भाजपा से सतीश पटेल, कांग्रेस से भीखाभाई रबारी के बीच कड़ी टक्कर है।
तीनों राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक होगी, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।
By-Election Voting Today दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता, जिसमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला और अन्य 10 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दतिया में 291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण मतदान केंद्र एवं 106 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं, जिनमें 233 क्रिटिकल एवं 28 वल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
एमपी की दतिया सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। जिसके बाद खली पद के लिए ये उपचुनाव हो रहा है।
By-Election Voting Today बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन जो अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी।
ये भी पढ़ें