Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन रहेगा खतरा, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, पढ़ें IMD की चेतावनी /image: AI Generated /image: AI Generated
रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert: देश में इन दिनों मानसून का तांडव जारी है। कई राज्यों में आए बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी नाले उफान पर है। राजिम में लगातार बारिश के कारण सरगी नाला उफान पर है और सड़कों पर जलभराव से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।
Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Today) कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए यानि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, आज 30 जुलाई को मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, कांकेर-कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां सुबह से ही बदल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही है।
दिनांक 29.07.2026 से 02.08.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 29.07.2026 to 02.08.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/kLgavB3hhc— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) July 29, 2026
Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।
राजिम में लगातार बारिश के कारण फिंगेश्वर स्थित सरगी नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग पर बहने लगा, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई।
कांकेर जिले में लगातार बारिश से पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पुलों को पार नहीं करने तथा जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें