कांग्रेस में राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई दी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा

कांग्रेस में राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई दी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा

कांग्रेस में राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई दी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा
Modified Date: June 20, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: June 20, 2026 11:17 am IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा तथा प्रत्येक नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को प्रेरित करने वाली है।

राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को 68 वर्ष की हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस की ओर से हम माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक मूल्यों, जनसेवा और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश को निरंतर प्रेरित करती है।

खरगे ने कहा, ‘‘हम कामना करते हैं कि उनका मार्गदर्शन और समर्पण भारत के लोकतांत्रिक आदर्शों तथा समावेशी विकास को और सुदृढ़ बनाने में योगदान देता रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और राष्ट्रसेवा के अनेक वर्षों की कामना करते हैं।’

भाषा हक रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में