Ujjain Viral Video: मोहर्रम से पहले मचा बवाल, जश्न के बीच अचानक बिगड़ा माहौल, वीडियो में कैद हुआ हैरान करने वाला दृश्य
Ujjain Viral Video: मोहर्रम से पहले मचा बवाल, जश्न के बीच अचानक बिगड़ा माहौल, वीडियो में कैद हुआ हैरान करने वाला दृश्य
Ujjain Viral Video | Photo Credit: AI
- युवकों के बीच झगड़ा, लाठी-डंडे चले
- सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है
- मुहर्रम पर सुरक्षा बढ़ाई गई
उज्जैन: Ujjain Viral Video मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मुहर्रम से पहले बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि जुलुस में शामिल कुछ युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ujjain Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाकाल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां मुहर्रम से पहले घोड़ों का जुलुस निकाला गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाना शुरू हो गया। घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने मोहर्रम पर सतर्कता बढ़ाई
वायरल वीडियो में कई युवक हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल
- TMC Rebel MLAs Cyber Complaint : बगावत के बाद TMC पर बरसे विधायक! पार्टी के खातों से लेकर स्पेशल फ्लाइट्स के खर्च तक पर उठाए सवाल
- Odisha Mob Violence Rayagada :रास्ता पूछना और बिस्कुट बांटना पड़ा भारी! एक अफवाह फैलते ही महिला समेत बाहरी राज्यों के कर्मियों पर टूटी भीड़

Facebook


