International Yoga Day 2026: योग दिवस पर जिले में होगा भव्य आयोजन, मंत्री से लेकर आमजन होंगे शामिल, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक
International Yoga Day 2026: योग दिवस पर जिले में होगा भव्य आयोजन, मंत्री से लेकर आमजन होंगे शामिल, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक
International Yoga Day 2026/Photo Credit: AI
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा
- वित्त मंत्री O. P. Choudhary मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
- कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं
जांजगीर-चांपा। International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है।
यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court News: मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- Mangal Gochar 2026: 44 दिन तक बरसेगी मंगल की कृपा, आज इन राशियों को होगा बड़ा फायदा…. नौकरी-व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
- Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… पढ़ें 12 राशियों का हाल राशिफल
- Petrol Diesel Price Today 20 June 2026: आ गए अच्छे दिन! सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी आई भारी गिरावट, जानें अब कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन

Facebook


