कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी: अमित शाह

कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी: अमित शाह

कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी: अमित शाह
Modified Date: April 30, 2024 / 11:27 am IST
Published Date: April 30, 2024 11:27 am IST

गुवाहाटी, 30 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस यह झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आई तो उसका इरादा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का है।

शाह ने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस इस तरह के झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदलेगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। हम मतदाताओं को अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक के रूप में नहीं देखते। भाजपा असम में 14 लोकसभा सीट में से 12 पर जीत दर्ज करेगी।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण में विश्वास नहीं रखती। हम देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने के पक्ष में हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को दक्षिणी राज्यों में भी मतदाताओं का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में