जयपुर, एक जून (भाषा) कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजस्थान पहुंचे जहां वह अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित पार्टी के 10 दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाग लेंगे।
राहुल गांधी अजमेर के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह शिविर के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुष्कर रवाना हो गए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिविर में राहुल गांधी का एक सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें जिला अध्यक्षों और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की भागीदारी होगी।
पार्टी नेताओं के मुताबिक, गांधी कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ स्तर तक उसकी पहुंच बढ़ाने से संबंधित चर्चा में भी हिस्सा लेंगे।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी