कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में किया धरना-प्रदर्शन
Modified Date: July 21, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:01 pm IST

जयपुर, 21 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में मंगलवार शाम यहां आंबेडकर सर्किल पर धरना-प्रदर्शन किया।

धरने में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बाद में पुलिस ने सभी को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और अन्य परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन जारी रहने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से पुलिस बसों से ले जाया गया।

दूसरी ओर अर्जुन नगर क्षेत्र में युवाओं के एक समूह ने रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में