कांग्रेस नेतृत्व ने झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की

कांग्रेस नेतृत्व ने झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की

कांग्रेस नेतृत्व ने झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की
Modified Date: June 24, 2024 / 07:59 pm IST
Published Date: June 24, 2024 7:59 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा सामाजिक न्याय एवं सहभागिता के एजेंडे पर आगे बढ़ने का जोर दिया गया।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। भाजपा ने षड्यंत्रकारी राजनीति कर झारखंड की अस्मिता का अपमान किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। समाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ हमने चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।’’

झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 14 सीट में से भाजपा को आठ और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा को तीन तथा कांग्रेस को दो सीट मिलीं।

भाषा हक हक आशीष

आशीष


लेखक के बारे में