केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया

केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया

केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 10, 2021 12:28 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 10 जुलाई (भाषा) केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ने के खिलाफ शनिवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया।

यूडीएफ के वरिष्ठ नेताओं ने अपने परिवारों के साथ अपने घरों के बाहर प्रदर्शन किया। उनके हाथों में पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थी।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चेन्निथला और अन्य ने प्रदर्शन में भाग लिया।

विधायक चेन्निथला ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम के बहाने जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी जनता को लूट रही है और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाने से इनकार कर रही है।

भाषा

वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में