दिल्ली सरकार ने 45 और आयुष्मान मंदिर शुरू किए
दिल्ली सरकार ने 45 और आयुष्मान मंदिर शुरू किए
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ब्रिटानिया चौक के पास शकूरपुर में इंदिरा गांधी पॉलीक्लिनिक में ‘आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया।
शहर भर में आज कुल 45 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारा संकल्प है कि प्रत्येक दिल्लीवासी को उनके घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।” उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या अब 415 हो गई है।
उन्होंने कहा, 1,100 आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य जल्द ही हासिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये स्वास्थ्य केंद्र बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाएं प्रदान करते हैं और इनमें 80 प्रकार की मुफ्त जांचें उपलब्ध हैं।
भाषा नोमान
प्रशांत
प्रशांत

Facebook


