Today News Live Update 24th December 2024: 5 जवानों की शहादत.. भारतीय सेना का वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिरा, राहत और बचाव कार्य शुरू
इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई है और 12 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Today News Live Update 24th December 2024: पुंछ: जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया है। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई है और 12 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे में एक जवान सुरक्षित है। मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में कुल 18 जवान सवार थे।
Army vehicle fell into 300 feet deep ditch in Poonch district
Today News Live Update 24th December 2024: नई दिल्ली। भारत भर में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत पार्टी अपने नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है, और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है, हालांकि इस प्रक्रिया से पहले जिला संगठनों से राय ली जाएगी।
Chhattisgarh BJP New District Presidents Full List
दिल्ली में अहम बैठक का आयोजन
Today News Live Update 24th December 2024: संगठन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारियों के बीच दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री साय दो दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, "आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की संगठन पर्व की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी और प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।"
Today News Live Update 24th December 2024: इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की "संगठन पर्व" की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय… pic.twitter.com/PTZaIeQckJ
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 24, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
कटनी ऑटो चालक की हत्या करने का मामला
कटनी
ऑटो चालक की हत्या करने का मामला
हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते की थी हत्या
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
नर्मदापुरम टेस्टिंग के दौरान नीचे आते समय गिरी लिफ्ट
नर्मदापुरम
टेस्टिंग के दौरान नीचे आते समय गिरी लिफ्ट
लिफ्ट लगाने वाले ठेकेदार सहित 5 लोग घायल
सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
2 दिन से दुकान में लिफ्ट लगाने चल रहा था काम
जगदीशपुरा क्षेत्र का मामला
मनेन्द्रगढ़ रेत माफिया की दबंगई का वीडियो आया सामने
मनेन्द्रगढ़
रेत माफिया की दबंगई का वीडियो आया सामने
ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करते दिख रहे है रेत माफिया
नाराज ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुँचकर की शिकायत
रेत माफिया अंधेरे में कर रहे रेत का उत्खनन
हरचौका में रामवनगमन क्षेत्र से निकाली जा रही है रेत
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती कल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती कल
CM विष्णु देव साय सुशासन दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
BJP कार्यालय में सुबह 11 बजे सुशासन दिवस का कार्यक्रम
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती कल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती कल
सभी निकायों में कल अटल परिसर का भूमिपूजन
CM विष्णुदेव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन
सभी नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़ेंगे
प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर
इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी
रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने पर रनवे से हुई वापस….इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 5349 पैसेंजर को लेकर रनवे तक पहुंची स्टार्ट लेने पर प्रेशर नहीं बनने पर नहीं ले पाई टेकऑफ़….6 बजे होना था रायपुर से दिल्ली रवाना…. फ्लाइट से पैसेंजरों को उतारकर सुधार कार्य जारी….
डिंडोरी: धान खरीदी केंद्र में किसानों से ली जा रही रिश्वत
डिंडोरी: धान खरीदी केंद्र में किसानों से ली जा रही रिश्वत
खरीदी केंद्र में नियुक्त सर्वेयर विवेक कुमार ले रहा रिश्वत
रिश्वत लेते सर्वेयर का वीडियो आया सामने
अमरपुर विकासखंड के नांदा धान खरीदी केंद्र का मामला
पीड़ित किसान ने अमरपुर पुलिस चौकी में की शिकायत
रायपुर से तिल्दा में बड़ी घटना
रायपुर से तिल्दा में बड़ी घटना….पुलिस थाने के सामने महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे समेत खुद को लगाई आग…मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग….महिला और बच्चा 10 से 20% जले…गंभीर हालत में मिशन हॉस्पिटल में इलाज जारी….पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद अपने पर मिट्टी तेल डालकर पहुंची थी थाने….बच्ची और महिला को रायपुर के मेकाहारा लाने की तैयारी….तिल्दा थाना इलाके का मामला…
राम मंदिर को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर-
राम मंदिर को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर-
सुरक्षा मानकों के लिए दिया गया ईनाम-
अयोध्या में श्रीराम मंदिर परियोजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और भारत के नेशनल सेफ्टी काउंसिल का सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार जीता है।
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया, ‘ये परियोजना सटीक योजना, उच्च सुरक्षा मानकों और उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का प्रतीक है, जो भारत और ट्रस्ट की सांस्कृतिक धरोहर को विश्वस्तरीय स्तर पर संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. ये भारतीय निर्माण क्षेत्र के लिए एक नया मानक स्थापित करती है
भिलाई: बदमाश अमित जोस एनकाउंटर मामला
भिलाई: बदमाश अमित जोस एनकाउंटर मामला
कलेक्टर ने SDM हितेश पिस्दा को बनाया जांच अधिकारी
घटना से संबंधित जानकारी 9 जनवरी तक दे सकेंगे लोग
8 नवंबर को अमित जोस की एनकाउंटर में गोली लगने से हुई थी मौत
भिलाई के रेल चौक में हुए गोली कांड का मुख्य आरोपी था अमित
टीकमगढ़- जिला आयुष अधिकारी पर शराबियों ने किया हमला
टीकमगढ़-
जिला आयुष अधिकारी पर शराबियों ने किया हमला
चकरा रोड पर शराब दुकान के सामने की मारपीट
जिला आयुष अधिकारी घायल, इलाज जारी
कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा
जम्मू
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा
150 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी
हादसे में 5 जवान शहीद
वाहन में सवार कई सुरक्षाकर्मी गंभीर घायल
छतरपुर- क्रिसमिस डे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
छतरपुर-
क्रिसमिस डे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू है
ईसाई और मुसलमानों की 8वीं 9 वीं पीढी हिन्दू थी
सभी पहले राम लाल,श्याम लाल थे
हम हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे
अपनी बहन बेटियों को सुरक्षित रखना है
तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा : धीरेंद्र शास्त्री
सागर- बमौरी में 15 जगह मिला विस्फोटक पदार्थ
सागर-
बमौरी में 15 जगह मिला विस्फोटक पदार्थ
आटे में लिपटा हुआ मिला विस्फोटक पदार्थ
आटा समझकर खाने से 2 गौवंश हुए घायल
पुलिस और गौ रक्षा दल ने शुरू की सर्चिंग
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
जांजगीर : भाई ने की छोटे भाई की पत्नी और मां पर हमला
जांजगीर
भाई ने की छोटे भाई की पत्नी और मां पर हमला
छोटे भाई की पत्नी की मौत
मां को आई गंभीर चोट, रायपुर रेफर
बड़े भाई और छोटे भाई में हो रहा था विवाद
बचाने आई बहु और मां पर किया हमला
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चाम्पा के बैरियर चौक का मामला
भोपाल : हमारी सरकार ने हर हाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतिगत लड़ाई जारी रखी है : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भोपाल….
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव…..
हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई जारी है….
हमारी सरकार ने हर हाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतिगत लड़ाई जारी रखी है….
हमारी सरकार ने परिवहन बैरियर बंद किए हैं…
हर स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ स्ट्राइक जारी है…
उमरिया : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन
उमरिया
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन
200 से ज़्यादा पुलिस बल तैनात
सितंबर की हिंसा को देखते हुए बल किया तैनात
सितंबर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा
कवर्धा : विरोध प्रदर्शन के दौरान झुलसे बसपा कार्यकर्ता
कवर्धा
विरोध प्रदर्शन के दौरान झुलसे बसपा कार्यकर्ता
आग के चपेट में आए 2 कार्यकर्ता
दोनों कार्यकर्ता घायल, इलाज जारी
कोतवाली थाना के सिग्नल चौक की घटना
अंबिकापुर : धान खरीदी केंद्र में किसान की मौत
अंबिकापुर
धान खरीदी केंद्र में किसान की मौत
धान बेचने आए किसान की हुई मौत
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
दरिमा धान खरीदी केंद्र का मामला
भिलाई : 20 हजार रु की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार
भिलाई
20 हजार रु की रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार
पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण को ACB ने किया गिरफ्तार
जमीन प्रमाणीकरण करने की एवज में मांगे थे 70 हजार
प्रार्थी प्रकाश देवांगन ने एससीबी के पास की थी शिकायत
पाटन क्षेत्र के सुरपा गांव का मामला
राजनांदगांव : पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला
राजनांदगांव
पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला
मामले में अभ्यत्री मीना पात्रे गिरफ्तार
गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
पहले भी 4 आरक्षक सहित 6 लोगों को भेजा जा चुका है जेल
कांग्रेस ने जीवनभर बाबा अंबेडकर को अपमानित किया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
HM अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान का विरोध
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा
कांग्रेस ने जीवनभर बाबा अंबेडकर को अपमानित किया
कांग्रेस ने संसद सेंट्रल हॉल में अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगने दी
कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया
कांग्रेस अंबेडकर के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है
मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा सम्मान अंबेडकर को दिया है
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तारीखों का ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तारीखों का ऐलान
टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी
19 फरवरी को कराची में होगा पहला मौच
दुबई में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
9 मार्च को होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल
धमतरी : बेटे ने की पिता की हत्या
धमतरी
बेटे ने की पिता की हत्या
जमीन विवाद को लेकर की हत्या
फावड़े से हमला कर की हत्या
आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
मगरलोड थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर – डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के अपमान का मुद्दा गरमाया
इंदौर — डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के अपमान का मुद्दा गरमाया
एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे संयोगितागंज थाने
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहब अंबेडकर का किया था अपमान
बाबा साहब के पोस्टर को घुटने पर रख लिखते हुए कैमरे में हुए थे कैद
बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हुए हमलवार
अपमान के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साध रहे पीसीसी चीफ खुद हो गए हिट विकेट
भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी और बगावत की आग जल रही है : पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया
रायपुर ब्रेकिंग,
छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा फार्मूले की तरह 14 मंत्री जाने की चर्चा पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया का बयान ,
कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी और बगावत की आग जल रही है , ये इसी वजह से यह मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं ,
अब ये 13 मंत्री बना ले या 14 मंत्री बना ले स्थिति सुधरने वाली नहीं है ….
जुलाई से देश में नए कानून लागू हुए हैं और उत्तराखंड राज्य इन कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रहा है: सीएम पुष्कर सिंह धामी
दिल्ली: तीन नए आपराधिक कानूनों पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जुलाई से देश में नए कानून लागू हुए हैं और उत्तराखंड राज्य इन कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रहा है। आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इन सभी की समीक्षा की गई है और राज्य में अभी तक जो भी काम हुआ है, प्रशिक्षण कार्य, हार्डवेयर कार्य और मानव संसाधन कार्य, इन कानूनों को स्थापित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित सभी कार्य, पुलिस, FSLऔर मेडिकल लीगल से संबंधित सभी काम, आज यहां विस्तार से समीक्षा की गई है… मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं, कि नए कानून देश को नई दिशा देने का काम करेंगे।
#WATCH | दिल्ली: तीन नए आपराधिक कानूनों पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जुलाई से देश में नए कानून लागू हुए हैं और उत्तराखंड राज्य इन कानूनों को लागू करने में तेजी से काम कर रहा है। आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इन सभी की समीक्षा की गई है… pic.twitter.com/bORybFT9yJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
गोंगपा की विशाल आमसभा
उमरिया: गोंगपा की विशाल आमसभा
पुलिस बल के 200 से अधिक जवान तैनात
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी झड़प
झड़प में 24 से ज्यादा पुलिस कर्मी हुए थे घायल
26 सितंबर 2023 को दोनों में हुई थी झड़प
लोकायुक्त रीवा की टीम की कार्रवाई
उमरिया: लोकायुक्त रीवा की टीम की कार्रवाई
ग्राम पंचायत माला के सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार
सचिव ने फरियादी से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत
बिल भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत
आवेदक सचिव को पहले दे चुका था 5 हजार रुपए
मानपुर विकासखंड का मामला
लोटते हुए जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक
मंदसौर: लोटते हुए जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक
पटवारी और RI पर लगाया लापरवाही का आरोप
जमीन का सीमांकन सही तरीके से नहीं करने का आरोप
अनुविभागीय अधिकारी को सूचना देने के बाद भी नहीं की कार्रवाई
बाबा साहब के संविधान की बदौलत आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं: राजेश ठाकुर
रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “…बाबा साहब के संविधान की बदौलत आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं, उसी संविधान का अपमान किया जा रहा है… इसे हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे… जब तक अमित शाह देश से माफी नहीं मांग लेते हैं तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।”
#WATCH रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “…बाबा साहब के संविधान की बदौलत आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं, उसी संविधान का अपमान किया जा रहा है… इसे हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे… जब तक अमित शाह देश से माफी नहीं मांग… https://t.co/xwLcx4jZhT pic.twitter.com/v8PEJcsvjP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ये किया गया लेकिन देश में संदेश जा चुका है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “ये बात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि संसद के अंदर जो पूरा नाटक रचा गया था… वो इसलिए रचा गया था ताकि गृह मंत्री ने राज्यसभा में जो बयान दिया था, उससे ध्यान भटकाया जा सके… सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ये किया गया लेकिन देश में संदेश जा चुका है… अब इसका विरोध न केवल कांग्रेस पार्टी कर रही है बल्कि पूरा देश कर रहा है… अंबेडकर साहब के प्रति देश के प्रत्येक व्यक्ति के मन में आस्था है… हमारी मांग है कि उन्हें(अमित शाह) माफी मांगनी चाहिए और नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए… जो सोच और प्रवृत्ति भाजपा की है वो संविधान की मूल भावना के विरोध में है…”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “ये बात पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है कि संसद के अंदर जो पूरा नाटक रचा गया था… वो इसलिए रचा गया था ताकि गृह मंत्री ने राज्यसभा में जो बयान दिया था, उससे ध्यान भटकाया जा सके… सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ये किया गया लेकिन… pic.twitter.com/61rByS0967
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
महिला ने बेटी के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या
बलरामपुर
महिला ने बेटी के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या
जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पति से विवाद माना जा रहा आत्महत्या का कारण
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
राजपुर थाना के छिंदियाडांड़ गांव की घटना
तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
पत्थलगांव
तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हादसे में चालक और परिचालक घायल
दोनों को अपस्ताल में कराया भर्ती
शराब के नशे में धुत था वाहन चालक
पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला
ट्रक में धान लोड करने के दौरान हादसा
सारंगढ़:
ट्रक में धान लोड करने के दौरान हादसा
पैर फिसलने के कारण ट्रक ऊपर से गिरा मजदूर
अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत
बरमकेला पुलिस जांच में जुटी
आज हमारी जीत हुई और जिस रिपोर्ट को इतने दिनों से दबाया हुआ था: नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली: 14 CAG रिपोर्ट्स से जुड़े मामले को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा हाई कोर्ट का रुख करने पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “…आज हमारी जीत हुई और जिस रिपोर्ट को इतने दिनों से दबाया हुआ था… जिन रिपोर्ट्स को जानबूझकर सरकार छिपा रही थी, उन्हें इन रिपोर्ट्स को उपराज्यपाल को देना पड़ा फिर इसे स्पीकर को सौंपना पड़ा…वे(दिल्ली सरकार) इसे सदन के पटल पर इसलिए नहीं लाना चाहते हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं… जो लोग एक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात करते थे उन्हें मजबूर करके हमने यह (CAG) रिपोर्ट स्पीकर तक पहुंचा दी है… इस पूरी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर मुहर लग गई है… CAG का उद्देश्य है कि यदि कहीं पर गड़बड़ी हो रही है तो सरकार उसे सुधारे लेकिन इस सरकार की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है…”
#WATCH दिल्ली: 14 CAG रिपोर्ट्स से जुड़े मामले को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा हाई कोर्ट का रुख करने पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “…आज हमारी जीत हुई और जिस रिपोर्ट को इतने दिनों से दबाया हुआ था… जिन रिपोर्ट्स को जानबूझकर सरकार छिपा रही थी,… pic.twitter.com/733xBF5suf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
कांग्रेस की सोच हमेशा से अंबेडकर विरोधी रही है जिस बात को सभी अच्छे से जानते हैं: भाजपा नेता जयराम ठाकुर
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी, जिसने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है, उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें लज्जित किया है, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढ़ोंग कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा से अंबेडकर विरोधी रही है जिस बात को सभी अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के किए अपमान के लिए पूरे देश से बेशर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के एक महामंत्री जो राहुल गांधी के बहुत करीबी हैं, संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी के ऊपर केस होने पर कहते हैं कि ये गर्व की बात है और यह उनकी बाबा साहब की विरासत के लिए लड़ाई है… कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के एक छोटे से अंश को बिना किसी संदर्भ के प्रदर्शित करने की कोशिश कर रही है… ऐसा करके कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली…”
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी, जिसने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है, उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें लज्जित किया है, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढ़ोंग कर रही है। कांग्रेस की सोच… pic.twitter.com/AUIqqsndFe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
शौर्य यात्रा निकालने को लेकर हिंदू संगठन और पुलिस में धक्का मुक्की
जबलपुर@शौर्य यात्रा निकालने को लेकर हिंदू संगठन और पुलिस में धक्का मुक्की
शौर्य यात्रा के रूट को लेकर पुलिस प्रशासन से हुई धक्का मुक्की
वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता दमोहनाका से गोहलपुर तक निकालना चाह रहे थे यात्रा
पुलिस प्रशासन ने दमोहनाका से गोहलपुर की जगह नए रूट पर यात्रा निकालने दी अनुमति
समझाइश के बाद नए रूट पर यात्रा निकालने राजी हुए कार्यकर्ता
बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर साल वीएचपी,बजरंगदल कार्यकर्ता निकालते है शौर्य यात्रा
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने थोड़ी नाराजगी व्यक्त की है
रायपुर ब्रेकिंग ,
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने थोड़ी नाराजगी व्यक्त की है ,
भीमवंत निषाद वर्तमान में माना मंडल में मंत्री है , उन्हे मंडल अध्यक्ष बनाया गया है ,
कुछ कार्यकर्ता उसका विरोध कर रहे थे ,
मुझे उनसे सीखने का मौका मिला, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला: अभिनेता बोमन ईरानी
मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता बोमन ईरानी ने दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर कहा, “मैं उनकी प्रशंसा करता हूं… मुझे उनसे सीखने का मौका मिला, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला… मैंने उनके साथ दुनिया की यात्रा की और वे मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे…”
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता बोमन ईरानी ने दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निधन पर कहा, “मैं उनकी प्रशंसा करता हूं… मुझे उनसे सीखने का मौका मिला, मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला… मैंने उनके साथ दुनिया की यात्रा की और वे मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे…” pic.twitter.com/J3IYwV7kqt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव साथ में होने थे लेकिन एक सीट मिल्कीपुर को छोड़ दिया गया:
अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक को लेकर 8 जनवरी को होने वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक पर कहा, “इस विषय पर सदन में काफी चर्चा हुई है। जहां तक ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का सवाल है, ये व्यवहारिक नहीं है… उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव साथ में होने थे लेकिन एक सीट मिल्कीपुर को छोड़ दिया गया। जब वे केवल एक सीट पर चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं तो पूरे देश की सीटों पर एकसाथ चुनाव कैसे करवा पाएंगे?… इनकी(केंद्र सरकार) असफलताओं पर कोई चर्चा ना हो इसलिए वे ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर चर्चा कर रहे हैं…”
#WATCH अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक को लेकर 8 जनवरी को होने वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक पर कहा, “इस विषय पर सदन में काफी चर्चा हुई है। जहां तक ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का सवाल है, ये व्यवहारिक नहीं है… उत्तर प्रदेश में… pic.twitter.com/YFozT0wvjB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024
दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर तिरंगा फहराने की मांग
रतलाम
दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर तिरंगा फहराने की मांग
करमदी के किसान समरथ पाटीदार ने की मांग
जनसुनवाई में जिला प्रशासन से मांगी मदद
अपनी पत्नी के साथ जा रहे दुबई घूमने
प्रशासनिक अधिकारी ने कहा
इंटरनेट पर सर्च कर लें दूतावास की जानकारी
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक
दिल्ली
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक
इस माह के अंत तक BJP जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा
बैठक में मंडल अध्यक्ष चुनाव की जानकारी दी गई
CM विष्णु देव साय और दोनों डिप्टी CM शामिल हुए
संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहे मौजूद
शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
खरगोन: शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 90 पेटी शराब किया गया जब्त
जब्त शराब की कीमत 3 लाख 55 हजार रुपए
पुलिस ने पिकअप वाहन को भी किया जब्त
खलटांका पुलिस चौकी की कार्रवाई
कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय का किया घेराव
कटनी: कांग्रेसियों ने तहसील कार्यालय का किया घेराव
तहसील कार्यालय के मेन गेट पर चढ़कर किया प्रदर्शन
भोपाल में करोड़ों की जमीनों को सांठगांठ कर खरीदने से है नाराज
मामले में विधायक संजय पाठक का नाम आने से है नाराज
संजय पाठक पर घोटाले में शामिल होने का लगाया आरोप
प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन से छोड़ा गया पानी
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी
राजगढ़-
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुणे से नेपाल की ओर जा रही थी बस
NH-3 पर पचोर शहर के पास हुआ हादसा
एक ही परिवार के 5 लोग हुए बीमार
रीवा: एक ही परिवार के 5 लोग हुए बीमार
कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से हुए बीमार
सभी को अस्पताल में किया गया भर्ती
मनगंवा थाने के रामपुरवा गांव का मामला
मधुमक्खियों का हमला
पत्थलगांव: मधुमक्खियों का हमला
हमले में 8 किसान, मजदूर घायल
2 किसानों को अस्पताल में किया भर्ती
पंगसुवा धान खरीदी केंद्र का घटना
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बीजेपी के आरोप पर बोले उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे
भोपाल
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बीजेपी के आरोप पर बोले उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे…
एक त्रुटि होती है जानकार और एक त्रुटि है होती है अनजाने में…
यह त्रुटि है अनजाने में की हुई है,यदि किसी को इसमें अपमानित महसूस हो रहा है तो हम खेद व्यक्त करते हैं…
यह तो हो गई अनजाने में त्रुटि की बात, लेकिन जो जानकर त्रुटि कर रहे हैं उनका क्या… जो खुलकर बयान दे रहे हैं…
अमित शाह जी हूं या मोदी जी या फिर उनके नेता हेगडे जी…
यह खुलकर कह रहे हैं कि हम संविधान खत्म करेंगे…
अपमान करने वाले तो वो हैं जो विजयपुर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी जाती है, उस पर कार्यवाही नहीं करते…
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बयान
भोपाल
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बयान…
मुरैना में रेत माफियाओं के हावी होने पर बोले कटारे…
आए दिन ऐसी घटनाएं होती है, जो सरकार को संकेत देता है कि, सरकार से ज्यादा ताकत माफिया में हैं…
रेत माफिया को माइनिंग, पुलिस और बीजेपी के प्रशासन का डर नहीं है…
वह खुलेआम खनन भी करेगा और जो बीच में आएगा उसकी हत्या भी करेगा…
मैं मानता हूं कि, इसमें भारतीय जनता पार्टी का पूरा संरक्षण है…
ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत
बैकुंठपुर-
ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत
रेल पटरी पर काम करने के दौरान हुआ हादसा
बड़े आनी ग्राम के पास रेलवे ट्रैक में हादसा
पड़ोसियों के विवाद में चली गोली
मंदसौर: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली
पैर में गोली लगने से युवती घायल
घायल युवती को रतलाम किया रेफर
पिपलिया मंडी थाने के थोड़ोद की घटना
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम में लगाई स्टोरी
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम में लगाई स्टोरी
महतारी वंदन योजना को लेकर लिखा
छग में धोखाधड़ी की घटना के बारे में जानकारी दुर्भाग्यपूर्ण है
जहां मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया है
महिलाओं के लिए बनाई गई योजना का दुरूपयोग हुआ
मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करती हूं
इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए
हिंदू युवती पर दोस्ती का दबाव बना रहा आयान खान गिरफ्तार
इंदौर — हिंदू युवती पर दोस्ती का दबाव बना रहा आयान खान गिरफ्तार
मुस्लिम युवक से परेशान होकर युवती ने कंपनी छोड़ दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली
फिर भी आयान खान ने युवती को परेशान करना नहीं छोड़ा
ऑफिस से घर लौट रही युवती के साथ की छेड़छाड़
युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ और धमकाने का पुलिस ने किया केस दर्ज…
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने निकाला ‘अंबेडकर सम्मान मार्च
भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने निकाला ‘अंबेडकर सम्मान मार्च’…
संसद में दिए गए अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस का मार्च…
लिली टॉकीज़ से जिंसी चौराहे तक निकाला गया पैदल मार्च…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद विधायक सचिन यादव, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे हुए शामिल…
बाबा साहेब आंबेडकर मार्च निकालेगी कांग्रेस…
अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का किया अपमान : कांग्रेस…
अमित शाह जबतक इस्तीफा नहीं देंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन : कांग्रेस…
अमित शाह का बयान ये साबित करता है की बीजेपी संविधान विरोधी : कांग्रेस…
छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं की हुई बैठक
छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं की हुई बैठक
बैठक में CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद
BJP प्रभारी नितिन नबीन और अध्यक्ष किरणदेव मौजूद
शिवप्रकाश सिंह और अजय जामवाल भी मौजूद रहे
बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई
जहांगीराबाद के पुरानी गल्ला मंडी में बवाल
भोपाल
जहांगीराबाद के पुरानी गल्ला मंडी में बवाल..
जमकर हुआ पथराव, भारी पुलिस बल मौके पर.
लोग घायल…
युवा कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मितेंद्र सिंह का बयान
ग्वालियर
युवा कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष मितेंद्र सिंह का बयान,
जीतू पटवारी के घुटनों पर बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर रखकर लिखते हुए पोस्टर पर बोले,
बीजेपी को तथ्य नही मिलते है, तो बाल खीचनें का काम करती है,
जीतू पटवारी जी ने अंबेडकर जी का कोई असम्मान नही किया है,
अगर कोई व्यक्ति हाथ से लिखकर रहा है, इससे अच्छा रूप क्या हो सकता
यथा दृष्टि, तथा सृष्टि,
बीजेपी वालों का तो नजरिया ही गलत है,
इसलिए आप देख रहे है, देश में क्या हो रहा है,
मुद्दा भटकने की आदत हो चुकी है,
अंबेडकर जी का अपमना कौन कर रहा है, गृहमंत्री अमित शाह जी,
इनकी दृ्ष्टि कहा है, जहां, कुछ नही है,
रक्षक नही है, ये तो भक्षक बन गए है- मितेंद्र सिंह
MLA दीपेश साहू पर हमला
बेमेतरा: MLA दीपेश साहू पर हमला
गुरु घांसीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला
पेट्रोल भले भरे बोतल से किया गया हमला
हमले में एक युवक का सिर फटा
पुलिस कर रही है घटना की जांच
आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
बीजेपी कार्यकर्ता शिकायत करने थाने पहुंचे
कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने अंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर मांगा इस्तीफा
रायपुर कलेक्टर को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
संसद में अंबेडकर पर दिए अमित शाह के बयान का विरोध
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ़्तार
बालाघाट-
अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 2 आरोपी गिरफ़्तार
सुने मकानों में चोरी की घटना को देते थे अंजाम
चोरी का CCTV वीडियो भी आया सामने
आरोपी के ऊपर अवैध वसूली के दर्ज है कई मामले
वारासिवनी पुलिस ने निकाला दोनों का जुलूस
अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई
बलौदाबाजार: अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई
आबकारी की टीम ने 40 लीटर महुआ शराब जब्त
3600 किलो महुआ लाहन को किया नष्ट
घटमड़वा डेरा और भैंसामुड़ा डेरा गांव में की कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं का दिल्ली दौरा
छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं का दिल्ली दौरा
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा
मंत्री पद को लेकर भाजपा में आपसी खींचतान है
कई बार दिल्ली में बैठक के बाद भी निर्णय नहीं हुआ
BJP ने कई वरिष्ठ विधायकों को मंत्री नहीं बनाया
इसका असर विधानसभा में देखने को मिलता है
राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे गरियाबंद
गरियाबंद: राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे
निजी विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल
समारोह में महामहिम छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे
19 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी डॉक्टरेट की उपाधि
छात्रों और छात्र-छात्राओं को भी दी जाएगी उपाधि
नगर निगम के परिषद सम्मेलन में हंगामा
इंदौर : नगर निगम के परिषद सम्मेलन में हंगामा
बीजेपी पार्षदों ने उठाया बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का मामला
बीजेपी पार्षदों ने सदन में जीतू पटवारी के घुटनों पर बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर रखकर लिखते हुए पोस्टर दिखाए
बीजेपी पार्षदों ने जीतू पटवारी माफी मांगे के लगाए नारे
प्रश्नकाल शुरू होने से पहले बीजेपी और कांग्रेसी पार्षदों में जमकर नारेबाजी
देवर ने भाभी की खोदी कब्र
सीधी- देवर ने भाभी की खोदी कब्र
तंत्र-मंत्र सिद्ध करने के लिए खोदी कब्र
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
BNS की धारा 301 के तहत मामला दर्ज
कोतवाली थाने के थनहवा टोला का मामला
डोडाचूरा से भरा पिकअप पलटा
नीमचः डोडाचूरा से भरा पिकअप पलटा
पिकअप चालक की मौके पर मौत
पिकअप में फंसे शव को निकालने की कोशिश जारी
मोड़ पर टर्न लेते समय हुआ हादसा
डोडाचूरा के अवैध तस्करी की आशंका
जावद थाना क्षेत्र के ग्राम खोर की घटना
पटेरा जनपद CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार
हटाः पटेरा जनपद CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार
CEO भूरसिंह रावत 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कुटरी सरपंच से कार्यो के एवज में मांगी थी रिश्वत
भवन निर्माण कार्य की राशि सेंक्शन करने के एवज में लिए थे पैसे
पटेरा में शासकीय आवास पर सागर लोकायुक्त की कार्यवाही जारी
जनपद पंचायत हटा में चार्ज में है CEO भूरसिंह रावत
विदिशाः दलालों के भरोसे चल रहा RTO कार्यालय
विदिशाः दलालों के भरोसे चल रहा RTO कार्यालय
लाइसेंस के नाम पर दोगुनी राशि वसूल रहे एजेंट
सरकारी दस्तावेज हाथ में लिए घूम रहे दलाल
7 साल से एक ही पद पर जमे हुए हैं विदिशा परिवहन अधिकारी
भोपालः पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
भोपालः पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
चरित्र शंका के चलते की हत्या
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
परवलिया थाना इलाके का मामला
धारः 10 वीं छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धारः 10 वीं छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रीबोर्ड एग्जाम में चीटिंग करते पकड़ा गया था छात्र
नौगांव थाना पुलिस जांच में जुटी
MLA ईश्वर साहू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अंजोर यदु की गिरफ्तारी के बाद जमानत
बेमेतराः MLA ईश्वर साहू पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी का मामला
अभद्र टिप्पणी करने वाले अंजोर यदु को गिरफ्तार के बाद जमानत
साजा SDM के सामने पेश होने के बाद दिया गया जमानत
जमानत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित MLA ईश्वर साहू ने किया धरना प्रदर्शन
कलेक्टर की समझाइश के बाद धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त
राजिमः करोड़ों रुपय के ठगी करने वाले तीन एजेंट गिरफ्तार
राजिमः करोड़ों रुपय के ठगी कराने वाले तीन एजेंट गिरफ्तार
ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप में झांसा देकर कराया था निवेश
4 करोड़ 83लाख के धोखाधड़ी के मामले में हुई गिरफ्तारी
शरदचंन्द्र शर्मा, पिपरछेड़ी आश्रम अधीक्षक यशवत कुमार और कमलेश साहू गिरफ़्तार
पीड़ित निवेशको ने राजिम थाने में दर्ज कराया था FIR
800 दिनों में रकम पांच गुना दिलाने के नाम पर 200 लोगो से की थी ठगी
ठगी के शिकार लोगों के मुद्दे को आईबीसी 24 ने प्रमुखता से उठाया था
खबर दिखाने के बाद पुलिस ने की है आरोपियों की गिरफ्तारी
बलौदाबाजार में कार और एंबुलेंस में जबदस्त भिड़ंत
बलौदाबाजारः कार और एंबुलेंस में जबदस्त भिड़ंत
एंबुलेंस सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत
कुकुर्दी बायपास के पास में देर रात हुआ हादसा
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
केशकालः ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर तालाब में पलटी
केशकालः ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर तालाब में पलटी
हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालाक की मौत
जामगांव तालाब के पास हुआ दुर्घटना ग्रस्त
केशकाल पुलिस जांच में जुटी
भोपाल में सीएम हाउस के सामने तेज रफ्तार कार पलटी
भोपाल: भोपाल सीएम हाउस के सामने तेज रफ्तार कार पलटी…
नाबालिग तेज रफ्तार में चला रहे थे कार…
सीएम हाउस के सामने बनी दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार ….
कार में तीन से चार नाबालिग थे सवार…
कार में सवार छात्रों को आई चोटे
खाट पर मरीज को ले जाते वीडियो आया सामने
मनेन्द्रगढ़ः खाट पर मरीज को ले जाते वीडियो आया सामने
टार्च की रोशनी में महिला को सड़क तक लाया गया
कौशिल्या पंडो की होनी थी डिलीवरी
निजी वाहन से अस्पताल तक लेकर गए
कुछ दिन पहले भी इसी गांव में सामने आया था खाट पर लाने का वीडियो
सड़क नही होने से ग्रामीणों को होती है परेशानी
सरभोका के नवाडीह गांव का मामला
भोपाल के करोड़पति आरक्षक का रायपुर कनेक्शन आया सामने
रायपुरः भोपाल के करोड़पति आरक्षक का रायपुर कनेक्शन
RTO सौरभ शर्मा का भाई रायपुर में है पदस्थ
अकाउंट ऑफिसर के पद पदस्थ है सौरभ शर्मा का भाई
सौरभ शर्मा का भाई भी आएगा जांच के दायरे में
सौरभ शर्मा के भाई ने अपना फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट किया हाइड
भोपाल के RTO आरक्षक सौरभ की गाड़ी और घर से मिला है करोड़ों का सोना और नगद
पेंड्रा में दहेज प्रताड़ना को लेकर 9 लोगों पर मामला दर्ज
पेंड्रा: दहेज प्रताड़ना को लेकर 9 लोगों पर मामला दर्ज
पति, सास, ससुर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज
अनूपपुर के जैतहरी की महिला ने गौरेला थाने में दर्ज कराया मामला
5 लाख रुपए देने का दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप
अमरकंटक में दुकानों में लगी भीषण आग
पेंड्रा- अमरकंटक में दुकानों में लगी भीषण आग
करीब 20 दुकानों में लगी भीषण आग
लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका
घटना में व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान
अमरकंटक के जैन मंदिर के पास की घटना
जयपुर-अजमेर हाइवे पर फिर बड़ा हादसा
जयपुर-अजमेर हाइवे पर फिर बड़ा हादसा
लो-फ्लोर बस को ट्रक ने मारी टक्कर
हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
चांदपोल से बगरू जा रही थी बस
अजमेर हाईवे पर बगरू थाना क्षेत्र की घटना
हिमाचल के मनाली में भीषण ट्रैफिक जाम
हिमाचल के मनाली में भीषण ट्रैफिक जाम
सोलंग नाला से अटल टनल तक एक हजार से ज्यादा वाहन फंसे
पुलिस और प्रशासन की टीम जाम खुलवाने में जुटे
अब तक करीब 700 गाड़ियों को निकाला जा चुका है
हिमाचल के मनाली समेत कई जिलों में मौसम काफी खराब
भीषण बर्फबारी और बारिश भी हो रही
शिमला और मनाली में जगह-जगह जमी है बर्फ
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे पयर्टक
आज 6 दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
दिल्ली: आज 6 दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद पहली यात्रा
अमेरिका में जयशंकर अपने समकक्षों के साथ करेंगे बैठक
द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा
आज आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस का का प्रदर्शन
दिल्ली: आज आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस का का प्रदर्शन
देशभर में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन
बहुजन समाज पार्टी भी देशभर में जिला मुख्यालयों पर करेगी विरोध प्रदर्शन
संसद में बाबा साहब विरोधी टिप्पणी को वापस लेने की मांग
सुकमा: नव स्थापित गोमगुड़ा कैंप पर नक्सलियों ने की फायरिंग
सुकमा: नव स्थापित गोमगुड़ा कैंप पर नक्सलियों ने की फायरिंग
फायरिंग में घायल 2 जवान को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया
फायरिंग में दोनों जवानों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
दोनों जवानों की हालत सामान्य
कैंप के आउटर कार्डन में नक्सलियों ने की थी फायरिंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन
रायपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन..
आज कांग्रेस के बड़े नेताओं से करेंगे चर्चा..
JCCJ का कांग्रेस में विलय पर भी होगी चर्चा..
रायपुर दुर्ग धमतरी गरियाबंद सहित 10 से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदलने पर चर्चा संभव..
15 दिन के भीतर दूसरी बार आज दिल्ली दौरे पर PCC चीफ दीपक बैज..
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm