चुनाव लड़ने घर-घर जाकर वोट के साथ चंदा भी मांगेगी कांग्रेस, जानिए पूरी बात

Ads

चुनाव लड़ने घर-घर जाकर वोट के साथ चंदा भी मांगेगी कांग्रेस, जानिए पूरी बात

  •  
  • Publish Date - September 7, 2018 / 04:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नई दिल्ली। कारपोरेटस समूहों से चंदा न मिलने के कारण कांग्रेस ने कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वित्तीय इंतजाम को देखते हुए घर-घर जाकर चंदा मांगने का निर्णय लिया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अब घर–घर जाकर चंदा भी मांगना होगा।

कांग्रेस के रणनीतिकारों की सोच है ये कि पार्टी को यह सच्चाई स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए से उसे कारपोरेट समूहों से चंदा नहीं मिल रहा है। इसलिए चुनाव लड़ाने के लिए पार्टी को अब आम जनता की सहायता लेनी चाहिए। पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों और कोषाध्यक्षों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में कई अन्य मुद्दों के साथ आगामी चुनावों के लिए वित्तीय इंतजामों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने कहा- सवर्ण एससी/एसटी कानून में बदलाव की मांग करने की बजाय खुद को बदलें

बैठक में मौजूद रहे एक वरिष्ठ  नेता ने बताया कि इस बैठक में बैठक में डोर टू डोर प्रचार अभियान, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और सीधे जनता से चंदा इकट्ठा करने की बात पर चर्चा हुई। सीधे जनता से चंदा मांगना एक बेहतरीन योजना है इससे पार्टी सीधे आम लोगों से जुड़ेगी

वहीं एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, सबको पता है कि कारपोरेट जगत सत्तारूढ़ पार्टी के साथ है कांग्रेस तो हमेशा से गरीबों और आम जनता की पार्टी रही है अगर हम वोट के साथ चंदा मांगने के लिए भी सीधे आम लोगों तक जाएंगे तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है

वेब डेस्क, IBC24