नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) भारत के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे में ‘इनश्योरेंसदेखो’ ‘ऑन-एयर’ प्रसारक प्रायोजक होगा और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इसके ब्रांड दूत होंगे।
इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
‘इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म’ ‘इनश्योरेंसदेखो’अगस्त में श्रीलंका के साथ भारत के दो टेस्ट मैच के दौरे के लिए ‘ऑन-ग्राउंड’ टाइटल प्रायोजक भी होगा। इस सीरीज को ‘इनश्योरेंसदेखो कप’ के नाम से जाना जाएगा।
गांगुली ने एक बयान में कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर मैंने सीखा है कि टीम तभी निडर होकर खेलती है जब उसे पता हो कि कोई उसके साथ खड़ा है। ‘इनश्योरेंसदेखो’ अपने सलाहकारों, परिवारों के लिए भी ठीक यही करता है और अब टीम इंडिया के लिए। मुझे गर्व है कि ‘भारत, खुलकर खेलो’ का संदेश इन दौरों पर टीम के साथ रहेगा। ’’
जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद भारत का श्रीलंका दौरा (टेस्ट सीरीज) होगा, जो 15 अगस्त से शुरू होगा।
भाषा नमिता मोना
मोना