कांग्रेस विधायकों ने जम्मू कश्मीर के बाहर कश्मीरियों के ‘उत्पीड़न’ को लेकर प्रदर्शन किया

Ads

कांग्रेस विधायकों ने जम्मू कश्मीर के बाहर कश्मीरियों के ‘उत्पीड़न’ को लेकर प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 12:28 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 12:28 PM IST

जम्मू, 19 फरवरी (भाषा) कांग्रेस विधायक इरफान लोन और इफ्तिखार अहमद ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बाहर कश्मीरियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने की मांग की।

लोन और अहमद ने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोन एक तख्ती लिए हुए थे जिस पर लिखा था, ‘‘कश्मीरियों को परेशान करना बंद करो’’। उनके साथ राजौरी के विधायक भी थे।

राजस्थान में एक विश्वविद्यालय में कश्मीरी नर्सिंग छात्रों को कथित तौर पर परेशान किए जाने का ज़िक्र करते हुए दोनों विधायकों ने कहा कि वे इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हमला किया गया और उनमें से चार घायल हो गए। उन्होंने दावा किया कि एक छात्रा के साथ भी बदसलूकी की गई।

लोन और अहमद ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल देने की मांग की।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल