Reported By: Vivek Pataiya
,MP DA Hike Latest News. Image Source- IBC24
भोपाल। MP DA Hike Latest News: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश में 6वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी पा रहे कर्मचारियों को अभी 252 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। ये कर्मचारी लगातार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब मोहन सरकार ने तोहफा देते हुए इनके महंगाई भत्ते में सीधे 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
MP DA Hike Latest News: सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मिलेगा। यानी कर्मचारियों मोटा एरियर भी मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को अप्रैल माह की सैलरी से मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने एरियर भुगतान को लेकर भी व्यवस्था तय की है। कर्मचारियों को एरियर की राशि छह किस्तों में दी जाएगी, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।