Shukra Gochar 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Shukra Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।
Shukra Gochar 2026 हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 के दिन कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र की एंट्री होने जा रही है। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर 27 अप्रैल की शाम तक रहेगा। इस दौरान कई राशियों के जीवन में बदलाव आने वाला है, तो वहीं कई जातकों को लाभ भी होगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों का होगा भाग्योदय।
मेष राशि: शुक्र का गोचर होना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आपकी सेहत में सुधार होगा। आगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के लिए काफी लाभदायक है। आपको व्यापार में इजाफा देखने को मिलेगी। पैसों की समस्या दूर होगी। साथ ही आपको हर काम में कामयाबी मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि: सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना धनु राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति भी दूर होगी। घर परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का दिन छोटे-मोटे इन्वेस्टमेंट के लिए काफी शुभ माना जा रहा है।