कांग्रेस विधायक सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की कोशिशों को नाकाम करेंगे :कर्नाटक के मुख्यमंत्री
कांग्रेस विधायक सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की कोशिशों को नाकाम करेंगे :कर्नाटक के मुख्यमंत्री
मुदिगेरे (कर्नाटक), आठ नवंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने साथ ही दावा किया कि कांग्रेस के विधायक ‘‘मजबूत’’ हैं और ‘ऑपरेशन कमल’’ के झांसे में नहीं आएंगे।
‘ऑपरेशन कमल’ विपक्षी दलों द्वारा गढ़ा गया शब्द है जो अपनी सरकार स्थापित करने और इसकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी विधायकों के दलबदल के भाजपा के कथित प्रयास को संदर्भित करता है।
सिद्धरमैया ने उन रिपोर्ट के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह बात कही कि पूर्व में जो लोग ‘‘ऑपरेशन कमल’’ में शामिल थे वे अब कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘किसी को भी संपर्क करने दीजिए हमारे विधायक मजबूत हैं, भाजपा की कोशिशें नाकाम होंगी।’’
पिछले सप्ताह भी सिद्धरमैया ने उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा पर ‘‘ऑपरेशन कमल’’ चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल के प्रयास सफल नहीं होंगे, क्योंकि ‘‘ कोई भी कांग्रेस विधायक इसके झांसे में नहीं आएगा।’’
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी पूर्व में इस प्रकार के दावे कर चुके हैं।
भाषा शोभना पवनेश
पवनेश

Facebook


