कांग्रेस सांसद ने महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को वापस लेने, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

कांग्रेस सांसद ने महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को वापस लेने, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की

कांग्रेस सांसद ने महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को वापस लेने, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की
Modified Date: April 16, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: April 16, 2026 7:12 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में हर राज्य की अपनी जगह है लेकिन वह अपने राजनीतिक मकसद और फायदे के लिए परिसीमन के बहाने उनका ‘स्टेटस’ घटाना चाहती है।

वेणुगोपाल ने महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने इन विधेयकों को वापस लेने का सरकार से आग्रह करते हुए इन पर विचार-विमर्श करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में अच्छे सुझाव देंगे कि महिला आरक्षण विधेयक को किस तरह से लागू किया जाए। हम सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। भारतीय लोकतंत्र को तहस-नहस करने की कोशिश न करें।’’

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा महिला आरक्षण के बहाने भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संघीय व्यवस्था को तहस-नहस करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर राज्य की इस देश में अपनी जगह है, लेकिन आप राजनीतिक मकसद और राजनीतिक फायदे के लिए राज्यों का ‘स्टेटस’ घटना चाहते हैं।’’

वेणुगोपाल ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) तमिलनाडु और केरल के लोगों की भावनाएं नहीं समझते।

उन्होंने कहा, ‘‘वह केरल के लोगों की भावनाएं नहीं समझते। जब कभी वह केरल आते हैं तो धोती पहना करते हैं। जब कभी तमिलनाडु आते हैं तो कुछ तमिल प्रतीकों का उपयोग करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से यह कहना पड़ रहा है कि हमारे प्रधानमंत्री तमिलनाडु या केरल की संस्कृति नहीं समझते।’’

भाषा सुभाष हक

हक


लेखक के बारे में